एक शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ 6 हजार रुपए के बिल न चुका पाने के कारण किसी दूसरे के हाथ बेच दिया। उसने पिछले कुछ दिनों में 6 हजार रुपये की शराब पी डाली थी। बाद में उसके बेटे ने जब पुलिस से शिकायत की तो उसे कस्टडी में ले लिया गया है। घटना आंध्र प्रदेश के करीमनगर जिले की है।
मेडुला राजेंदर नाम का शख्स दिहाड़ी मजदूर है। कुछ दिन पहले वह एक गल्फ कंट्री भी गया था। उसने देखा कि 6 हजार का बिल बहुत ज्यादा हो रहा है तो उसने अपनी पत्नी मेडुला अम्माई को एक ब्रोकर के हाथ बेच दिया।
उसने इस बारे में पत्नी को नहीं बताया। एक दिन वह अपनी पत्नी को जबरन बस स्टाप पर ले गया और उसे वहीं छोड़ दिया। जब उसने बताया कि मैं तुम्हें किसी के हाथ बेच दिया है तो यह सुनकर मेडुला अम्माई चौक गई। वह उसे वहीं छोड़कर वहां से निकल गया। अम्माई तुरंत वहां से चल दी। वह अपने एक रिश्तेदार के गांव चली गई और सारी बात बताई। उसने बताया कि उनकी शादी 20 साल पहले हुई थी, लेकिन उसे यकीन नहीं था कि वह ऐसा करेगा।
महिला के बड़े बेटे 18 साल के अनूप को जब यह बात पता चली तो उसने तुरंत पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत राजेंदर को कस्टडी में ले लिया है। पति-पत्नी दोनों से पुलिस पूछ-ताछ कर रही है।
|
ये उनसभी महिलावों को समर्पित है जो एक माँ हैं,बहन हैं,बीबी हैं,बेटी हैं,दोस्त हैं,प्रेमिका हैं,सहयोगी हैं तथा अन्य हैं।पुज्नीय हैं।जिस घर में महिला की इज्जत नहीं होती वो घर भी नहीं बचता,खान-दान का नाश हो जाता है । आज जो महिलावों पर अपनी मर्दानगी साबित कर रहें हैं तथा दहेज़ हत्या ,भ्रूण हत्या,बलात्कार,छेड़-छाड़ ,मारपीट तथा अन्य घृणित अपराध करते हैं वो असल में अपनी माँ के कोख को गाली देते हैं ।उनके खून में अवश्य कोई गन्दगी होगी। कब तक सहेंगी।कब तक ....
Thursday, October 18, 2012
6 हजार के लिए बीवी को बेच दिया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
एक नौ साल की लडकी ने ऎसा काम कीया जिसे आप सुनकर हैरान हो जायेंगे। आपको पता है इस नौ साल की छोटी सी लडकी ने सिर्फ सात महीनों मे...
-
ब्राजील। सामान्य महिला का गर्भकाल 9 महीने का होता है। कई बार ये कम भी हो सकता है और एक-दो दिन आगे भी। लेकिन ब्राजील में 84 ...
-
आमतौर पर यह माना जाता है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुष शारीरिक संबंधों के प्रति अधिक आकर्षित रहते हैं. महिलाएं उनके लिए इच्छापूर्ति का एक ...
No comments:
Post a Comment