कर्ज चुकाने के लिए मां-बाप नाबालिग बेटी से देह व्यापार कराने लगे। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर रकम लेकर उसे यूपी ले जाने के लिए दलाल के हवाले कर दिया। मां-बाप की पिटाई और इस धंधे से तंग आकर लड़की मौका मिलते ही फरार हो गई। उसे वापस हासिल करने के मकसद से मां-बाप ने अपहरण का केस दर्ज कराया। लड़की ने पुलिस को असलियत बता दी और उसके मां-बाप गिरफ्तार कर लिए गए। तीन और लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
जहांगीरपुरी में रहने वाले सब्जी विक्रेता का धंधा ठीक न चलने की वजह से उस पर कर्ज चढ़ गया था। उसने अपनी पत्नी से सलाह-मश्विरा कर कर्ज उतारने और रकम कमाने के मकसद से 16 साल की बेटी को देह व्यापार में उतारने का फैसला किया। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गांव से बेटी को यह कहकर दिल्ली ले आया कि उसे वहां पढ़ाएगा। दिल्ली आकर लड़की को हकीकत मालूम हुई तो उसने विरोध किया। पिता ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। लड़की मां का आसरा लेने गई तो उसने भी बेटी को पीट डाला। पुलिस के मुताबिक लड़की को रानी बाग की कॉलोनी में रहने वाले सेक्स रैकेट के पिंप रविंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी की मदद से ग्राहकों के पास भेजा जाने लगा। एक दिन वह पिता को मोटी रकम देकर एक तय मियाद के लिए लड़की को मुरादाबाद ले गया। वहां लड़की को सेक्स रैकेट की सरगना शन्नो के हवाले कर दिया गया। शन्नो ने लड़की को संभल में रहने वाले दलाल सचिन रस्तोगी को दे दिया। एक दिन मौका मिलते ही लड़की इनके चंगुल से निकल कर फरार हो गई। बेटी के लापता होने की खबर मिलने पर उसके पैरंट्स ने वापस हासिल करने के मकसद से पुलिस की मदद लेने का फैसला किया। 25 सितंबर को चंद्रावती ने नॉर्थ रोहिणी थाने जाकर उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। लड़की के मां-बाप का इरादा था कि पुलिस लड़की बरामद कर उनके हवाले कर देगी और वह उसे एक बार फिर देह व्यापार में धकेल देंगे। दूसरी ओर, पुलिस ने मुरादाबाद जाकर तहकीकात की तो पता चला कि वहां से बचकर वह खुद दिल्ली आ गई थी। उत्तर-पश्चिम दिल्ली में भलस्वा इलाके में पुलिस ने लड़की बरामद कर ली। वहां लड़की ने खुद को बचाने के मकसद से पनाह ली हुई थी। लड़की ने पुलिस के सामने असलियत बयान कर दी। इसके बाद पुलिस ने पैरंट्स को गिरफ्तार कर लिया। मुरादाबाद से शन्नो और रस्तोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मास्टर जी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी में पेश कर शेल्टर होम में भेज दिया गया है। |
ये उनसभी महिलावों को समर्पित है जो एक माँ हैं,बहन हैं,बीबी हैं,बेटी हैं,दोस्त हैं,प्रेमिका हैं,सहयोगी हैं तथा अन्य हैं।पुज्नीय हैं।जिस घर में महिला की इज्जत नहीं होती वो घर भी नहीं बचता,खान-दान का नाश हो जाता है । आज जो महिलावों पर अपनी मर्दानगी साबित कर रहें हैं तथा दहेज़ हत्या ,भ्रूण हत्या,बलात्कार,छेड़-छाड़ ,मारपीट तथा अन्य घृणित अपराध करते हैं वो असल में अपनी माँ के कोख को गाली देते हैं ।उनके खून में अवश्य कोई गन्दगी होगी। कब तक सहेंगी।कब तक ....
Saturday, October 20, 2012
कर्ज चुकाने के लिए बेटी को सेक्स रैकेट में धकेला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
एक नौ साल की लडकी ने ऎसा काम कीया जिसे आप सुनकर हैरान हो जायेंगे। आपको पता है इस नौ साल की छोटी सी लडकी ने सिर्फ सात महीनों मे...
-
ब्राजील। सामान्य महिला का गर्भकाल 9 महीने का होता है। कई बार ये कम भी हो सकता है और एक-दो दिन आगे भी। लेकिन ब्राजील में 84 ...
-
एक ओर हमारे और आपके घर में रोज सुबह रात का बचा हुआ खाना बासी समझकर फेंक दिया जाता है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें एक वक्त...
No comments:
Post a Comment