Saturday, October 20, 2012

तेंदुए के मुँह से छीना माँ ने अपना बच्चा


जहां एक ओर दुधवा टाइगर रिजर्व जंगल से लगे इलाकों में तेंदुओं के हमले बढ़ने से लोग डरे हुए हैं, वहीँ एक बहादुर महिला ने तेंदुए को दौड़ा कर अपने बच्चे को उसके मुहं से छीन लिया.
हाथ में धान काटने वाला हंसिया लिए द्रौपदी चिल्लाते हुए तेंदुए के पीछे दौड़ी. शोर सुनकर और भी लोग दौड़े.
द्रौपदी ने जंगल में कुछ दूर तेंदुए का पीछा कर अपने बच्चे को छुड़ा लिया.
लेकिन तेंदुए की पकड़ से अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

No comments:

Post a Comment

MATRIMONIAL RELATION