फिजिकल रिलेशन के लिए दबाव डाल रहे यूपी पुलिस के एक हेडकॉन्सटेबल को दो कॉलेज छात्राओं ने मिलकर ऐसा सबक सिखाया कि वह और उसके जैसे दूसरे पुलिस वाले किसी लड़की के साथ ऐसा बर्ताव करने से पहले दस बार सोचेंगे। चंदौली जिले में पदस्थ वह हेडकॉन्स्टेबल दोनों लडकियों से फोन पर अश्लील बातें करता था और उन पर सेक्स के लिए दबाव डालता था। इन लड़कियों की शिकायत और इनके द्वारा मुहैया कराए गए सबूत के आधार पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों से हेड कॉन्स्टेबल राम नारायण लाल ने कुछ दिनों पहले संपर्क किया था जब दोनों लड़कियां कॉलेज चुनावों की तैयारियां कर रही थीं। राम नारायण लाल ने दोनों लड़कियों की मदद करने की पेशकश की। लड़कियों के मुताबिक चूंकि राम नारायण पिता की उम्र का शख्स लगा इसलिए दोनों ने भरोसा करके अपना मोबाइल नंबर दे दिया।मगर, राम नारायण लाल ने उन्हें गंदे कॉल करने शुरू कर दिए। वह अक्सर देर रात को उन्हें फोन करता और उन पर फिजिकल रिलेशन के लिए दबाव डालता। मगर लड़कियों के मुताबिक उन्होंने साफ-साफ इनकार कर दिया। उससे यह भी कहा कि वह आईंदा फोन न करे। लेकिन जब रामलाल ने फोन करना बंद नहीं किया तो दोनों लड़कियों ने मिलकर जाल बिछाया।
दोनों में से एक लड़की ने बताया, 'जब गुरुवार को उसने फोन किया तो मैंने उसे काफी समय तक बिजी रखा और वह बातचीत रेकॉर्ड कर ली। मेरी दोस्त ने भी ऐसा ही किया।' इसके बाद दोनों अपने माता-पिता के साथ चंदौली के एसपी से मिले और उन्हें पूरी बात बताई। एसपी कृष्ण मोहन ने दोनों लड़कियों द्वारा रेकॉर्ड की गई बातचीत भी सुनी। हेड कॉन्स्टेबल राम नारायण लाल को सस्पेंड करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
|
ये उनसभी महिलावों को समर्पित है जो एक माँ हैं,बहन हैं,बीबी हैं,बेटी हैं,दोस्त हैं,प्रेमिका हैं,सहयोगी हैं तथा अन्य हैं।पुज्नीय हैं।जिस घर में महिला की इज्जत नहीं होती वो घर भी नहीं बचता,खान-दान का नाश हो जाता है । आज जो महिलावों पर अपनी मर्दानगी साबित कर रहें हैं तथा दहेज़ हत्या ,भ्रूण हत्या,बलात्कार,छेड़-छाड़ ,मारपीट तथा अन्य घृणित अपराध करते हैं वो असल में अपनी माँ के कोख को गाली देते हैं ।उनके खून में अवश्य कोई गन्दगी होगी। कब तक सहेंगी।कब तक ....
Thursday, October 18, 2012
दो कॉलेज छात्राओं ने हेड कॉन्स्टेबल को सिखाया सबक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
नवरात्र के आठवें और नौवें दिन कन्या पूजन का विधान होता है. भारत में जहां एक तरफ कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं से बलात्कार की घटनाएं अपने च...
-
एक ओर हमारे और आपके घर में रोज सुबह रात का बचा हुआ खाना बासी समझकर फेंक दिया जाता है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें एक वक्त...
-
आमतौर पर यह माना जाता है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुष शारीरिक संबंधों के प्रति अधिक आकर्षित रहते हैं. महिलाएं उनके लिए इच्छापूर्ति का एक ...
No comments:
Post a Comment